Russia And Ukraine War

रूस के पास इतने परमाणु हथियार है की वो दुनिया के सभी 195 देशों को तीन बार तबाह कर सकता है..... रूस और यूक्रेन 1991 से पहले उस समय के सोवियत संघ के ...
 नमस्कार मित्रों। हमारी वेबसाइट Brahmand Tak में आपका हार्दिक स्वागत है। मैं हूं Akshita Chaudhary और आप पढ़ रहे है Brahmand Tak Blogs । लंबे तनाव के बाद आखिरकार रूस और यूक्रेन में युद्ध छिड़ गया है। आज मैं आपको बताऊंगी की युद्ध की वजह क्या है, और युद्ध के भयावह परिणाम क्या होंगे। रूस यूक्रेन विवाद की वजह, रूस यूक्रेन युद्ध के ताजा अपडेट्स, भारत किसका देगा साथ, नाटो क्या है,क्या ये दुनिया विश्व युद्ध की वजह बनेगा, रूस पर पूरी दुनिया में कितने प्रतिबंध लगे आदि के बारे में जानने के लिए लेख को पूरा पढ़े। Russia And Ukraine War, Russia vs Ukraine, world war, bt news, russia vs ukraine brahmand tak, russia vs ukraine bt news, narendra modi and putin talk on call, narendra modi and putin, india and russia, india with russia or ukraine, india stand with russia, humanity, America Nato and russia

युद्ध के ताजा अपडेट्स

  • ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 1618 भारतीयों को भारत वापस लाया जा चुका हैं।
  • अमेरिका और उसके साथी देशों ने रूस को SWIFT पेमेंट सिस्टम से बाहर करने का फैसला किया है।
  • यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने यूक्रेन में फास्ट स्पीड इंटरनेट देना शुरू कर दिया है। मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की स्टारलिंक ब्रॉडबैंड सेवा यूक्रेन में एक्टिव हो गई है।
  • जर्मनी यूक्रेन को देगा 1000 एंटी टैंक हथियार और 500 स्टिंगर मिसाइल।
  • 26 Feb 22, 6:26 PM - यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात करके यूएन की सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ राजनीतिक सपोर्ट करने की मदद मांगी है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
  • 219 स्टूडेंट्स को रोमानिया से एयर इंडिया की फ्लाइट से एयरलिफ्ट कर लिया गया है, आज रात 8 बजे मुंबई एयरपोर्ट लैंड करेगी फ्लाइट।
  • यूक्रेन में 20 हजार से ज्यादा भारतीय फंसे हुए है। इन्हें यूक्रेन और रोमानिया के रास्ते एयरलिफ्ट किया जाएगा।
  • यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री ने रूसी सेना पर 3 बच्चों सहित 198 लोगो की हत्या का आरोप लगाया। 1115 से ज्यादा लोग युद्ध में अबतक घायल हुए हैं।
  • फ्रांस नेवी ने रूस के एक कार्गो शिप को अपने कब्जे में ले लिया है। फ्रांस ने यह शिप इंग्लिश चैनल से कब्जे में लिया है, बताया जा रहा है कि शिप में अत्यधिक महंगी कारें और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान है। फ्रांस की इस हरकत से रूस भड़का हुआ है।
  • रूस के वीटो के खिलाफ 50 देशों ने sankyukta बयान जारी किया है कि रूस ने संयुक्त राष्ट्र संघ के सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव ब्लॉक करके अपने वीटो का दुरुपयोग किया है।
  • अमेरिका ने यूक्रेन को 600 मिलियन डॉलर (4503 करोड़ रुपए) की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है।
  • फ्रांस भी यूक्रेन को 300 मिलियन यूरो तथा सैन्य समान भेजेगा।
  • रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव के एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है।
  • रूस ने दावा किया है कि उसने 800 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है।
  • रूस ने यूक्रेन के रिहायशी इमारतों को अभी अपना निशाना बनाया है जो उसके खुद के बयान के ठीक उलट है। रूस ने पहले कहा था कि वह यूक्रेन की जनता पर कोई हमला नहीं करेगा जबकि वह केवल यूक्रेन की सेना को खत्म करेगा।
  • नीदरलैंड यूक्रेन को 200 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल देगा।
  • रूस अब फिनलैंड और स्वीडन को भी धमकी दे रहा है कि नाटो में शामिल हुए तो मिलिट्री एक्शन के लिए तैयार रहें। 
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया जिसके पक्ष में 11 और विपक्ष में 1 वोट पड़ा। भारत, यूएई और चीन वोटिंग में शामिल नहीं हुए।
  • भारत के इस रुख से US को कोई दिक्कत नही है उसने कहा कि भारत रूस के संबंध हमारे जैसे नही है, भारत हमारा भी मित्र है। रूस ने भी भारत के इस कदम की सराहना की है।
  • यूक्रेन की जनता ने भी अब हथियार उठा लिए हैं अब लड़ाई परमाणु संपन्न राष्ट्र की एक तंगहाल देश से नहीं बल्कि अन्याय और तानाशाही के खिलाफ स्वाभिमान, अधिकारों, स्वतंत्रता और मानवता की है।

रूस और यूक्रेन युद्ध का मुख्य कारण Reason Behind Russia and Ukraine War In Hindi

Russia And Ukraine War



दोस्तो ऐसी क्या वजह होगी कि सोवियत संघ के जमाने में घनिष्ट मित्र रहे दो देश यूक्रेन और रूस आज एक दूसरे के दुश्मन बन गए है? जाहिर है ये सवाल आपके दिमाग में भी आ रहा होगा। मैं आपको कुछ आसान बिंदुओं में रूस और यूक्रेन विवाद की वजह समझाने जा रही हूं। 
  • रूस और यूक्रेन 1991 से पहले उस समय के सोवियत संघ ( USSR ) के अभिन्न भाग थे। 26 दिसंबर को जब सोवियत संघ टूटा तो दोनो देश अलग हो गए। उस दौरान दोनों देशों में क्रीमिया को लेकर कई बार टकराव हुआ।
  • फरवरी 2014 तक यूक्रेन में रूस समर्थित सरकार थी जिसको अमेरिका और ब्रिटेन समर्थित प्रदर्शनकारियों के विरोध के कारण देश छोड़कर भागना पड़ा।
  • इस घटना ने नाराज रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा कर लिया और वहां के अलगाववादियों को फंडिंग की जिसके बाद अलगाववादियों ने पूर्वी यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया।
  • 2014 से लेकर आज तक रूस और यूक्रेन में तनाव जारी है। 
  • अब हाल ही मैं जब यूक्रेन की अमेरिका और नाटो से नजदीकियां बढ़ने लगी तो रूस को यह रास नहीं आया और उसने यूक्रेन को नाटो में शामिल ना होने की चेतावनी दी। लेकिन यूक्रेन नहीं माना और लंबे समय का तनाव 24 फरवरी को युद्ध में बदल गया।

क्या है नाटो? What Is NATO In Hindi

NATO मतलब नॉर्थ एटलंटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन 1949 में बना एक सैन्य गठबंधन है जिसमे अमेरिका, कनाडा, फ्रांस जर्मनी नार्वे आदि कुल 30 देश शामिल है जिनमे से दो नॉर्थ अमेरिकन देश है और 28 यूरोपियन देश है। इस संगठन का मूल सिद्धांत यह है की यदि कोई अन्य देश नाटो के किसी भी सदस्य पर हमला करे तो नाटो के बाकी सदस्य देश उस देश को अपना सैन्य समर्थन देंगे और एकजुट होकर उसके दुश्मन देश के खिलाफ लड़ेंगे। यूक्रेन के नाटो में सम्मिलित होने से रूस को डर था कि नाटो का इस्तेमाल रूस के खिलाफ होगा। इसी वजह से रूस यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं होने देना चाहता और यूक्रेन नहीं माना तो रूस ने आक्रमण कर दिया। 


भारत किसका देगा साथ? India stand with Russia or Ukraine in Hindi?

रूस भारत का सबसे करीबी मित्र रहा है। हर कठिन से कठिन परिस्थिति में रूस भारत के साथ खड़ा रहा है। 1998 में परमाणु परीक्षण के दौरान जब यूक्रेन समेत सारी दुनिया भारत के विरोध में खड़ी थी तब रूस ने खुलकर भारत का समर्थन किया और सुरक्षा परिषद में भारत के पक्ष में वीटो किया था। वहीं यूक्रेन ने भारत के परमाणु परीक्षण का जमकर विरोध किया तथा जब जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर भी यूक्रेन भारत के खिलाफ खड़ा था। भारत के किसी भी प्रधानमंत्री ने आज तक यूक्रेन का दौरा नही किया। ऐसे में स्पष्ट है कि भारत रूस का विरोध किसी भी हालत में नहीं करेगा। हालांकि भारत यह जानता है कि रूस गलत कर रहा है, पर द्वापरयुग में करण जैसा चरित्रवान, धार्मिक और पराक्रमी योद्धा भी दुर्योधन में लाख बुराई होने के बावजूद उसके साथ खड़ा रहा फिर भारत कैसे रूस के खिलाफ खड़ा होगा। हम केशव से यही कामना करेंगे की दोनो देश बातचीत से मसले का हल सुलझाए और मानवता को सबसे ऊपर रखें। भगवान राम, युद्ध में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले शहीदों की आत्मा को शांति दें और अपने श्री चरणों में स्थान दें।
आपने एक कहावत तो सुनी होगी कि "यदि 25 की उम्र में आप समाजवादी नहीं हैं तो आपके पास दिल नहीं है और 35 की उम्र में आप पूंजीवादी नहीं हैं तो आपके पास दिमाग नहीं है" ठीक वैसे ही यदि भारत यूक्रेन पर हमले का खुलकर समर्थन कर देता है तो दुनिया को संदेश जाएगा की उसके पास दिल नहीं है और रूस का खुलकर विरोध करता है तो ये संदेश जाएगा की उसके पास दिमाग नहीं है। 
अतः यह तो निश्चित है की भारत किसी भी देश का खुलकर समर्थन नहीं करेगा इसके बजाय वह शांति और बातचीत से मसले का हल निकालने पर जोर डालेगा। 


रूस और यूक्रेन की अर्थव्यवस्था और ताकत

रूस क्षेत्रफल की दृष्टि से तो दुनिया का सबसे बड़ा देश है ही साथ ही रूस की अर्थव्यवस्था दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जबकि यूक्रेन की अर्थव्यवस्था दुनिया की 55वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यूक्रेन यूरोप महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्र और सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाला देश है। वही अगर बात की जाए हथियारों की तो रूस के पास इतने परमाणु हथियार है की वो दुनिया के सभी 195 देशों को तीन बार तबाह कर सकता है। परमाणु हथियारों के मामले में रूस दुनिया में नंबर 1 है। यूक्रेन रूस के सामने कहीं नहीं टिकता।


रूस पर लगे प्रतिबंध कितने असरदार

अभी तक रूस पर जितने प्रतिबंध लगे हैं उनका असर रूस की अर्थव्यवस्था पर ना के बराबर होगा। विशेषज्ञों के अनुसार हाल ही में रूस पर यूरोपियन यूनियन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध, 2014 में रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद लगे प्रतिबंधों से भी कम हैं। अतः ऐसे मामूली प्रतिबंधों से निपटने के लिए रूस के तमाम संस्थान पहले से ज्यादा तैयार हैं। वही रूस पर यदि यूरोपियन यूनियन अगर ज्यादा प्रतिबंध लगती है तो इसका नुकसान रूस को कम और बाकी यूरोपियन देशों को ज्यादा होगा। क्योंकि ऊर्जा के क्षेत्र में यदि प्रतिबंध लगाए जाते है तो रूस के साथ साथ अन्य देशों को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। 



Russia and Ukraine War, reason behind russia and ukrain war, russia ukrain conflict, what is nato, what is nato in hindi, Nato And Ukraine, india with russia or ukraine, france cargo ship, Vladimir Putin Talk with pm modi on phone, atomic power, europian union's ban on russia, china and taiwan conflict

2 comments

  1. Very informative.
  2. thanks for receiving the news
© Brahmand Tak. All rights reserved. Developed by Jago Desain