Duniya Ke 10 Sabse Jyada Hindu Aabadi Wale Desh

मॉरीशस , भारत और नेपाल के बाद तीसरा ऐसा देश है जहां हिंदू बहुसंख्यक है। हालांकि मॉरीशस में 6,70,000 हिंदू ही है परंतु यह कुल आबादी का 49% है। यहां का

नमस्कार मित्रों। हमारी वेबसाइट Brahmand Tak में आपका स्वागत है। आज में आपको बताऊंगा दुनिया के 10 सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाले देश कौनसे हैं। 10 countries with the largest hindu population in the world अथवा countries with the largest hindu population

10 countries with largest hindu population


हिंदू धर्म

हिंदू धर्म विश्व का सबसे प्राचीनतम धर्म है। हमारा इतिहास हजारों लाखों वर्षों पुराना है। हमने संपूर्ण विश्व को अज्ञान रूपी अंधकार  से  निकालकर अपने ज्ञान से प्रज्वलित किया है। हिंदू धर्म सदा ही ज्ञान, वीरता, शौर्य, साहस, और संस्कृति का धनी रहा है। हमने संपूर्ण विश्व को सदाचार ,अहिंसा और प्रेम सिखाया है। हमने दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम् का पाठ सिखाया है , हमने संपूर्ण चराचर को एक परिवार माना है। हमारी धर्म कथाओं और उपदेशों में यह प्रार्थना की जाती है कि विश्व का कल्याण हो और प्राणियों में सद्भावना हो। आज दुनियाभर में विभिन्न धर्म और पंथ को मानने वाले लोग है। परंतु हिंदू धर्म आज भी संस्कृति और सभ्यता के मामले में विश्व में अग्रणी है। हिंदू धर्म के लोग भारतवर्ष के मूल निवासी है। प्राचीन काल में भारतवर्ष पश्चिम में ईरान से लेकर पूर्व में इंडोनेशिया तक फैला हुआ था। आज के ईरान, पाकिस्तान अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, श्री लंका, म्यांमार, बांग्लादेश, तिब्बत, थाईलैंड, वियतनाम, लाओस, कंबोडिया, इंडोनेशिया इत्यादि देश प्राचीन काल में अखंड भारत के ही अभिन्न भाग थे। परंतु कालांतर में सब बदल गया, हम पर अनेकों बार आक्रमण हुए असंख्य हिंदुओं का कत्लेआम हुआ, हमारी संस्कृति को नष्ट करने की कोशिशें की गई जो आज तक जारी है, लाखो मंदिर तोड़े गए। परंतु इस धरती के वीर पुत्रों ने अपने अपना शीश कटा कर इस संस्कृति को बचाया है, हमारी माताओं ने जोहर करके इस राष्ट्र को जलने से बचाया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि  इन बलिदानों की वजह से ही आज हमारा अस्तित्व है। खैर मैं आज आपको Duniya Ke 10 Sabse Jyada Hindu Aabadi Wale Desh के बारे में बताऊंगी। Countries with largest hindu population 

फिलहाल दुनिया में 238 करोड़ क्रिश्चियन( ईसाई ), 190 करोड़ मुस्लिम , 116 करोड़ हिंदू , 45 करोड़ बौद्ध, 3 करोड़ सिख, 60 लाख जैन, 120 करोड़ सेकुलर (अथवा किसी भी धर्म से संबंधित नहीं है) तथा 65 करोड़ अन्य धर्म से संबंध रखते हैं।

दुनिया के 10 सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाले देश 




1. भारत 

हिंदुओ के मूल राष्ट्र भारत में दुनिया की सबसे ज्यादा हिंदू आबादी निवास करती है। भारत में कुल 97 करोड़ हिंदू 
अनुयाई रहते है। यह भारत की कुल आबादी का 80% है।


2. नेपाल

नेपाल साल 2006 से पहले एक हिंदू राष्ट्र था जिसे बाद में सेकुलर नेशन ( धर्म निरपेक्ष राष्ट्र ) घोषित कर दिया गया। नेपाल में 3 करोड़ हिंदू रहते है। यह भी नेपाल की कुल आबादी का 80% है।


3. बांग्लादेश

बांग्लादेश में हिंदुओं की जनसंख्या 1.4 करोड़ है। यह कुल आबादी का 9% है। आजादी के समय बांग्लादेश में 22% हिंदू थे जो आज घटकर 9% रह गए है। यह आंकड़े बता रहे है की किस कदर बांग्लादेश में हिंदुओ पर अत्याचार होते है। 


4. इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में हिंदुओं की आबादी 4,650,000 है जो की कुल आबादी का 1.74% है। इंडोनेशिया का भारतीय संस्कृति से गहरा लगाव है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इंडोनेशिया दुनिया  सबसे बड़ा मुस्लिम जनसंख्या वाला राष्ट्र है, यहां 22 करोड़ मुस्लिम रहते है इसके बावजूद यह के नेशनल टीवी पर प्रतिदिन रामायण का प्रसारण होता है। यहां के लोगो में भगवान राम , हनुमान जी और रामायण के प्रति काफी आस्था हैं। यहां की सरकार ने 1973 में अंतराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन का आयोजन करने का एलान करके पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया क्योंकि ऐसा कार्यक्रम दुनिया में पहली बार हो रहा था वो भी एक मुस्लिम राष्ट्र में। 


5. पाकिस्तान

पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 50 लाख के करीब है। पाकिस्तान में हिंदुओ की स्थिति बहुत दयनीय है। यहां अल्पसंख्यक समुदाय आजादी के बाद से ही उत्पीड़न सह रहा है। यहां आजादी के बाद से हजारों हिंदू मंदिर तोड़े जा चुके है और हिंदुओ का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जाता है।


6. श्री लंका

श्री लंका में कुल 31 लाख हिंदू रहते है। यह कुल आबादी का 13% है। 


7. यूनाइटेड स्टेट्स

अमेरिका में 25 लाख हिंदू रहते है. यह कुल आबादी का 0.7 % है। पिछले सात सालो में हिंदुओ की आबादी 85% तक बढ़ी है।


8. मलेशिया

मलेशिया में 7% जनसंख्या हिंदू समुदाय की है। यहां हिंदुओ की संख्या 20 लाख के बार है। मलेशिया में हिंदुत्व चौथा सबसे बड़ा धर्म है।


9. यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम ( इंग्लैंड , स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड) में हिंदू समुदाय की जनसंख्या 11 लाख से ज्यादा है। यह कुल आबादी की 1.7% है।


10. म्यांमार 

म्यांमार में 9 लाख हिंदू रहते हैं। म्यांमार, भारत की आजादी के मात्र 10 वर्ष पहले यानी कि 1937 में भारत से अलग हुआ था। यहां की 87% आबादी बौद्ध है, और मात्र 0.5% आबादी हिंदू है। बाकी 6.3% आबादी ईसाई और 4.3% आबादी मुस्लिम है।


* मॉरीशस 

मॉरीशस , भारत और नेपाल के बाद तीसरा ऐसा देश है जहां हिंदू बहुसंख्यक है। हालांकि मॉरीशस में 6,70,000 हिंदू ही है परंतु यह कुल आबादी का 49% है। यहां का प्रधानमंत्री भी एक भारतीय है। 

तो दोस्तो ये थे दुनिया के 10 सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाले देश , 10 countries with largest hindu population, countries with largest hindu population, hindu countries, top 10 hindu countries, top 10 hindu population countries, duniya  ke 10 sabse jyada aabadi wale desh.


8 comments

  1. Harish ... Hello
  2. Hariah
  3. And among these india has the highest population of Hindus and becomes natural home Hindus across the globe
  4. Akshita it is me ASW plzzzz text me whatapp. I won't talk any offense again
    It is a promise akshita
  5. Akshita plzz text me on whatapp
  6. santan is not a religion its a way to live life
  7. Good, ajay
  8. Ak hmh
© Brahmand Tak. All rights reserved. Developed by Jago Desain