New CEO Of Twitter Parag Agrawal

पराग अग्रवाल ट्विटर के नए CEO बनाए गए हैं। एक सरकारी अस्पताल में जन्मे और किराए के मकान में रहकर इस बुलंदी तक पहुंच कर उन्होंने देश का नाम रोशन किया ह

 नमस्कार मित्रों। Brahmand Tak Blogs में आपका स्वागत हैं। "New CEO Of Twitter  Parag Agrawal" में आज हम बात करेंगे ट्विटर के नए सीईओ और भारत मां के लाल पराग अग्रवाल के बारे में। न केवल ट्विटर बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Google और Microsoft के CEO भी भारतीय है। तो आइए जानते हैं कौन है पराग अग्रवाल

पराग अग्रवाल

Parag Agrawal - New CEO Of Twitter
New CEO Of Twitter Parag Agrawal


पराग अग्रवाल का जन्म 21 मई 1984 को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में हुआ। पिता रामगोपाल अग्रवाल मुंबई में बीएमआरसी में कार्यरत थे। पराग के दादा दादी अजमेर के धान मंडी क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। पिता रामगोपाल अग्रवाल कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते अपनी पत्नी की डिलीवरी मुंबई के अस्पताल में न करवा कर उन्हे अपने माता पिता यानी पराग के दादा दादी के यहां अजमेर भेज दिया। फिर अजमेर के जेएलएन अस्पताल में पराग अग्रवाल का जन्म हुआ। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस में बी टेक की पढ़ाई की और इसके बाद स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। वे ट्विटर में पिछले 10 सालो से कार्यरत है इसके अलावा पराग माइक्रोसॉफ्ट , याहू और AT&T लैब्स के साथ भी काम कर चुके है। पराग को 2018 में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बनाया गया था और अब Chief Executive Officer. 

Parag Agrawal


Born                            21 May 1984  Ajmer, 
                                      India 

Education                   IIT Bombay ( B Tech )
                                       Stenford University 
                                       ( MS , PhD )


Spouse                         Vineeta Agrawal


Title                              CEO Of Twitter

अन्य प्रमुख भारतीय CEO

1. Sundar Pichai         - Google CEO

2. Satya Nadella          - Microsoft CEO

3. Arvind Krishna       - IBM CEO

4. Rajeev Suri               - Nokia CEO

5. Ajay Banga               -  Mastercard

6. Shantanu Narayen  - Adobe

और भी ऐसी सैंकड़ो कंपनी है जिनके सीईओ भारतीय मूल के है । पर सवाल ये उठता है की ये एक गर्व की बात है या शर्म की बात है या गहन चिंता का विषय है?

गर्व की बात या चिंता का विषय?

एक और जहा देखा जाए तो पूरी दुनिया में भारतीय टैलेंट का गुणगान जोरो शोरो से हो रहा है , ये हर भारतीय के लिए एक गर्व की बात है । दुनिया की बड़ी बड़ी टेक कंपनीज गूगल , माइक्रोसॉफ्ट , आईबीएम , ट्विटर , नोकिया , एडोबे , मास्टरकार्ड एवं अन्य सैंकड़ो ग्लोबल कंपनीज के सीईओ भारतीय है , ये बात सुनकर जरूर हर भारतीय का सीना 56 इंच का हो जाता है लेकिन कड़वी सच्चाई यह भी है की इस अदभुत भारतीय टैलेंट का उपयोग भारत के खुद के विकास के लिए नहीं हो रहा । दशकों पूर्व जब आईआईटी खड़गपुर और अन्य आईआईटी की नींव रखी गई थी तब यही सपना था की इन इंस्टीट्यूट से निकले हुए बच्चे भारत का भविष्य बनेंगे पर दुख की बात है की गरीब जनता के पैसों से चल रही इन आईआईटी से पढ़े हुए अधिकतर टैलेंटेड युवा पैसा कमाने के लिए देश ही छोड़ देते है और अपना ज्ञान देश को भी नही दे पाते । जो भारत देश के राजस्थान प्रदेश के अजमेर के जेएलएन अस्पताल में पैदा हुआ , जिसने बॉम्बे आईआईटी से बी टेक की पढ़ाई की वो 37 साल का युवा पराग अग्रवाल अमेरिका का नागरिक है। क्या गर्व करने के लिए भारतीय मूल का होना काफी है? चलो अच्छी बात है भारतीय मूल के है इतनी बड़ी कंपनी के सीईओ है गर्व की बात तो है और गर्व होता भी है लेकिन राष्ट्र के प्रति क्या आपका कोई दायित्व नहीं है? जिस राष्ट्र ने जन्म दिया शिक्षा दी पहचान दी कामयाब इंसान बनाया उस भारत मां के प्रति कोई कर्तव्यनिष्ठा नहीं है? में हाइपोक्रिटिक बाते नही कर रहा हूं , मैने सिक्के के दोनो पहलू आपके सामने रखे है और मुझे भी गर्व है की एक भारतीय इतनी बड़ी कंपनी के सीईओ है। माना एक गरीब और साधारण आदमी से ये सवाल नही किया जा सकता की आपने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का कितना पालन किया किंतु इतने कामयाब और टैलेंटेड युवा से यह सवाल बेझिझक किया जा सकता है। अधिकार और कर्तव्य में से सबको अधिकार चाहिए जिसके लिए लोग सड़कों पर भी उतर जाते है। खैर यह दूसरा विषय है और पराग अग्रवाल को ट्विटर का सीईओ बन ने पर बहुत बहुत शुभकामनाएं आपने देश का नाम रोशन किया है भारतीयों को गौरवान्वित महसूस करवाया है।


New CEO Of Twitter Parag Agrawal में आज हमने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के बारे में लिखा है , आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे जरूर शेयर करे , शुक्रिया। हमारी पोस्ट की तुरंत अपडेट पाने के लिए 🔔 आइकॉन पर क्लिक करें और नोटिफिकेशन को allow करें। 


🇮🇳 जय हिन्द जय भारत 🇮🇳


14 comments

  1. Proud to be indian
  2. Shekhawati
  3. Nice ...dp
  4. Really Proud moments for us but at the same time we have to be worried about this Brain drain of our country.
    We should first think about our own country. If these intelligent people have remained in their here it would have benefited our country immensely

    ASW
  5. Good
  6. Gud
  7. Good
  8. Ayush
    This comment has been removed by the author.
  9. Harish
  10. Good information Thanx VG
  11. Good information Thanks VG
  12. BRAIN DRAIN from India 😐
  13. Good.ajay
  14. Ak hmh
© Brahmand Tak. All rights reserved. Developed by Jago Desain